ये हैं कम्प्यूटर साइंस के लिए दिल्ली-NCR के टॉप-10 कॉलेज, होता है अच्छा प्लेसमेंट, जानिए फीस सहित अन्य डिटेल्स

[ad_1]

​आईआईटी दिल्ली​

​आईआईटी दिल्ली​

कम्प्यूटर साइंस से बीटेक के लिए छात्र आईआईटी दिल्ली में दाखिला ले सकते हैं। हालांकि इसके लिए उन्हें जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में अच्छी रैंक लाना होगा। क्योंकि अच्छी रैंक लाने वाले अभ्यर्थियों का आईआईटी दिल्ली में दाखिला होता है।

​​जामिया मिल्लिया इस्लामिया​​

​​जामिया मिल्लिया इस्लामिया​​

अगर आप बीटेक करना चाहते हैं देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी, जामिया मिल्लिया इस्लामिया से भी कम्प्यूटर साइंस में बीटेक कर सकते हैं। यहां पर छात्रों को जेईई मेन के स्कोर के आधार पर प्रवेश दिया जाता है। विवि की तरफ से विभिन्न ट्रेड में बीटेक कराया जाता है। यहां पर एक साल की पढ़ाई की फीस 20 हजार रुपए से भी कम है।

​​दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी​​

​​दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी​​

दिल्ली सरकार की तरफ से संचालित किए जाने वाले दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से भी आप कम्प्यूटर साइंस में बीटेक कर सकते हैं।यहां पर फीस 2 लाख 19 हजार है। अधिक जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक किया जा सकता है।

​नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट​​

​नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट​​

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नोलॉजी एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट से भी छात्र कम्प्यूटर साइंस में बीटेक या फिर बीई की पढ़ाई कर सकते हैं। यहां पर एक वर्ष की फीस 1 लाख 71 हजार रुपए हैं। पढ़ाई के बाद छात्रों को आसानी से प्लेसमेंट मिल जाता है। अधिक जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट से चेक किया जा सकता है।

​​जेसी बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी​​

​​जेसी बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी​​

जेसी बोस यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी से भी बीटेक कम्प्यूटर साइंस में किया जा सकता है। यहां पर एक साल की पढ़ाई की फीस 1 लाख से कुछ ज्यादा है। छात्र विभिन्न ट्रेड और फीस की जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

​स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, गुरुग्राम​​

​स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, गुरुग्राम​​

स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, गुरुग्राम को भी कम्प्यूटर साइंस से बीटेक के लिए बेस्ट माना जाता है। यहां से बीटेक की पढ़ाई की जा सकती है। यहां की एक वर्ष की फीस 2 लाख 68 हजार रुपए है। अधिक जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक किया जा सकता है। बीटेक की सीटों सहित अन्य डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दी गई है।

​जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी​​

​जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी​​

जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से भी कम्प्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाई की जा सकती है। यहां पर एक वर्ष की पढ़ाई की फीस 2 लाख 41 हजार है। यहां से पढ़ाई करने वाले छात्रों का प्लेसमेंट आसानी से हो जाता है। यहां पर एडमिशन जेईई मेन के स्कोर के आधार पर दिया जाता है। अधिक जानकारी अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

​गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी​​

​गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी​​

छात्र गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी से भी विभिन्न ट्रेड में बीटेक कर सकते हैं। अगर आपको कम्प्यूटर साइंस से बीटेक करना है तो यहां पर भी प्रवेश लिया जा सकता है। यहां पर एक वर्ष की फीस 1 लाख 32 हजार है। अधिक जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट से चेक किया जा सकता है।

​​इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी​​

​​इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी​​

इंद्रप्रस्थ इंस्टीट्यूट ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से भी छात्र कम्प्यूटर साइंस से बीटेक की पढ़ाई कर सकते हैं। यहां से पढ़ाई करने वाले छात्रों को नौकरी आसानी से मिल जाती है। यहां पर एक साल की पढ़ाई की फीस 4 लाख से ज्यादा है। हालांकि, आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाले छात्रों की स्कॉलरशिप भी आ जाती है।

​AMITY यूनिवर्सिटी, नोएडा​​

amity-

कम्प्यूटर साइंस से बीटेक की पढ़ाई के लिए आप यहां पर भी एडमिशन ले सकते हैं। यहां से पढ़ाई करने वालों छात्रों का बढ़िया प्लेसमेंट होता है। हालांकि, यहां की फीस महंगी है। छात्रों को 3 लाख 10 हजार रुपए एक साल की पढ़ाई के लिए खर्च करने पड़ सकते हैं। एडमिशन जेईई मेन के स्कोर के आधार पर दिया जाता है।

[ad_2]

Source link

May 31, 2023

0 responses on "ये हैं कम्प्यूटर साइंस के लिए दिल्ली-NCR के टॉप-10 कॉलेज, होता है अच्छा प्लेसमेंट, जानिए फीस सहित अन्य डिटेल्स"

Leave a Message

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome to Anand Studious Foundation.

Subscribe Form

[form to="asf.anand@gmail.com" subject="Subject"] [form_element type="text" validate="email" options="" placeholder="Email"] [form_element type="submit" validate="" options="" placeholder="Submit"] [/form]

top